Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल आज फिर हुआ महंगा, 14 जुलाई के नए पेट्रोल-डीजल रेट जारी; जानें अपने शहर के दाम
बिजनेस डेस्क, नईदुनिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil Price Cut) की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate Today) को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मंगलवार, 14 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।
ज्यादातर शहरों में कीमतें स्थिर
सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें अपडेट करती हैं। आज भी देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स के कारण मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।